Pariksha Pe Charcha 2024: कैसे कम करें परीक्षा का प्रेशर? पीएम मोदी ने दिया सॉल्यूशन.. ।News4u36

Pariksha Pe Charcha 2024: कैसे कम करें परीक्षा का प्रेशर? पीएम मोदी ने दिया सॉल्यूशन..

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

आज भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने Pariksha Pe Charcha कार्यक्रम के तहत देशभर के लाखो छात्रों से संवाद किया,जिसमे उन्होंने बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों में जो डर झिझक रहता है उसे दूर करने का भी प्रयास किया ….

कार्यक्रम का आरंभ ही एग्जाम का प्रेशर हैंडल करने के सवालों से हुई. इस मुद्दे पर पैरेंट्स, टीचर्स और बच्चों तक ने पीएम मोदी से बात की. जवाब में प्रधानमंत्री ने भी एग्जाम प्रेशर को हैंडल करने के टिप्स दिए. आइए जानते हैं Pariksha Pe Charcha कार्यक्रम में उन्होंने प्रेशर हैंडल करने के लिए क्या टिप्स दिए हैं..

मन से खुद को करें तैयार

PM Modi ने सभी से कहा की सबसे पहले तो मन से खुद को किसी भी प्रकार के प्रेशर के लिए तैयार करें. जब खुद को हम मन से तैयार कर लेते हैं तो हम उतना अधिक परेशान नहीं होते.

कितने तरह के प्रेशर

पीएम ने प्रेशर के प्रकार बताते हुए कहा की , पहला प्रेशर तो वह है जो हम खुद से खुद के लिए बनाते हैं जैसे आज तो इतनी पढ़ाई करनी है, इतने कोर्स इस दिन तक खत्म करना है, इतने समय उठना है.और जब हम इस तरह के टारगेट पूरा नहीं कर पाते तो परेशान होने लग जाते हैं. इसका इलाज यही है कि छोटे गोल बनाएं,जिसे आप पूरा कर सकें. यदि सफल नहीं होते तो परेशान न हों और फिर से शुरुआत करें.

दूसरा प्रेशर वह है जो की मां-बाप, परिवार या बड़े भाई-बहन के द्वारा बनाया जाता हैं. बच्चों को बार-बार टोकना, दूसरों से तुलना करना,हर बात पर तानें देना.

कुल मिलाकर घर में ऐसी कमेंट्री बंद ही नहीं होती. PM Modi ने सभी मां-बाप से ये रिक्वेस्ट की है कि पैरेंट्स ऐसा व्यवहार करने से बचें. बच्चों को अच्छा और सकारात्मक माहौल दें, किसी दूसरे बच्चे से उनकी तुलना न करें और ना ही उसे दिन रात पढ़ने के लिए बोले।

समझ का होता है अभाव

तीसरा प्रेशर होता है समझ के अभाव के कारण. यानी उस तरह के दबाव जो की इमेजिनेरी होते हैं.जिसमे कोई सच्चाई नहीं होती,इससे हम बिना वजह पूरे समय सिर्फ डरते ही रहते हैं. और जब मौका लगता है तो हमें इसका पता चलता है कि इसमें तो डरने जैसी कोई बात ही नहीं थी, इस कारण इस तरह के प्रेशर से बचें. बिना दबाव से आप परीक्षाओं में अच्छा कर पाएंगे.

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन