गुरुद्वारा से लौटते वक्त दुर्ग में बड़ा हादसा, दो बहनें और दोस्त की मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो सगी बहनें और उनका दोस्त जान से हाथ धो बैठे। घटना सेक्टर 1 के मूर्गा चौक के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सीधे झाड़ियों में घुस गई और फिर पेड़ से टकराते हुए पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। लुकेन्द्र, दीपिका और पूनम गंभीर रूप से घायल थे, जबकि परमवीर को मामूली चोटें आईं। तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन अफसोस कि लुकेन्द्र, दीपिका और पूनम की मौत हो गई। हादसे के वक्त लुकेन्द्र कार चला रहा था, दीपिका सामने की सीट पर, जबकि पूनम और परमवीर पीछे बैठे थे। दीपिका और पूनम बहनें थीं। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया।

यह भी जानकारी सामने आई कि हादसे के समय कार का एयरबैग नहीं खुला और लुकेन्द्र ने सीट बेल्ट भी नहीं पहना था। यदि सीट बेल्ट लगाई होती, तो एयरबैग खुलने से शायद उनकी जान बच सकती थी। हादसा तब हुआ जब ये लोग गुरुद्वारा में पाठ कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

परमवीर, जो कार में पीछे बैठा था, अपनी बहनों की मौत को देखकर सदमे में है। उसने ही परिवार को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन