टीचरों की शिकायत के बाद Smriti Irani ने तुरंत लगाई अफसर को फटकार, Video viral..

केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) हालही में जब सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षकों से मिली तो उन्होंने उनकी परेशानी सुन तुरंत शिक्षा अधिकारी को फटकार लगाई जाने क्या है माजरा..

अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर है स्‍मृति ईरानी . शुक्रवार को जब एक कार्यक्रम में वह शामिल हुई,तो परेशान सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षकों के समूह ने उनसे संपर्क साधा, जिन्होंने वेतन संबंधी अपनी परेशानी बताई।

जिसके बाद तुरंत स्‍मृति ईरानी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को फोन घुमाया और सभी लंबित मामलों का तुरंत निपटारा करने को कहा. इसी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

वायरल वीडियो देखने के बाद लोग स्‍मृति ईरानी की भारी प्रशंसा कर रहे हैं. वीडियो में स्‍मृति ईरानी उस अधिकारी से कहती दिख रही हैं, “आपके डेस्क पर जो भी लंबित मामले है, उन्हे आज ही निपटाएं.आपसे मैं विनम्र निवेदन कर रही हूं.

अमेठी है ये.. अमेठी में रहने वाला हर शख्स अपनी दिक्कतें सीधे उनके पास ही लेकर आता है. हर आम आदमी की यहां अपने सांसद तक पहुंच है.”

साथ ही वह कहती हैं, “थोड़ी-सी तो इंसानियत दिखाओ… अमेठी है यह, सभी नागरिक की यहां मुझ तक पहुंच है. आप एक सांसद को अगर 10 मिनट तक वेतन न देने की वजह समझाने में लगा रहे हैं, तो शिक्षकों से किस तरह का व्‍यवहार करते …?

कड़ाके की ठंड में एक 72 वर्षीय शिक्षक को अपने अधिकार के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है… ये बहुत गलत बात है. निवेदन है आपसे कि जल्दी से पेंडिंग फाइल निपटाइए.”

अंत में अधिकारी से स्‍मृति ईरानी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार यही चाहती है कि सभी शिक्षकों को उनका हक मिले, इस कारण उन्हें तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन