नवविवाहित जोड़ा अरुण लाल और उनकी पत्नी बुलबुल साहा ने हनीमून योजनाओं को लेकर खुलासा किया, यहां पढ़ें

शादी के बाद बुलबुल और अरुण ने एक वेडिंग रिसेप्शन भी रखा, जिसमें करीबी दोस्त और बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली भी शामिल हुए।

2 मई को बुलबुल साहा और अरुण लाल  शादी के बंधन में बंधे थे

उन्होंने एक रिसेप्शन भी होस्ट किया जिसमें सौरव गांगुली ने भाग लिया

भारत के पूर्व क्रिकेटर और बंगाल क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अरुण लाल ने 66 साल की उम्र में 2 मई को कोलकाता में दूसरी शादी की ।

यह एक निजी समारोह था। इससे पहले अरुण ने 38 साल की बुलबुल साहा से सगाई की थी।

शादी के बाद इस जोड़े ने एक वेडिंग रिसेप्शन भी होस्ट किया, जिसमें कुछ करीबी दोस्त और बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली शामिल हुए। 

अरुण और बुलबुल ने भी अपनी शादी के बाद मीडिया से बात भी की ।

जिसमे से कुछ सवाल उनके हनीमून पर था। और कमेंट्री बॉक्स में कई साल बिताने वाले अरुण लाल ने अपने जवाब से निराश नहीं किया।

अरुण ने प्रेस को बताया, “मैं बहुत खुश हूं। यह मेरे जीवन का एक और बेहद खास पल है। मैं बुलबुल से बहुत प्यार करता हूं और हम जीवन भर खुश रहेंगे।”  

जब उनसे पूछा गया कि वह अपनी नई पत्नी बुलबुल के साथ हनीमून के लिए कहां जा रहे हैं, तो उन्होंने शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, “रणजी ट्रॉफी हमारा हनीमून है।”

बहुत से लोग यह नहीं जानते होंगे की अरुण बंगाल क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं, जो 4 से 8 जून तक बेंगलुरु के एमए चिनास्वामी स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल बनाम झारखंड खेलेंगे। अरुण के बयान से ऐसा लगता है कि बुलबुल अपने पति के पक्ष में जयकार करते हुए स्टैंड में होगी। 

अरुण लाल ने 1982 से 1989 के बीच भारतीय टीम के लिए 13 वनडे और 16 टेस्ट  खेले। 

यह उल्लेखनीय है कि अरुण लाल घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय दोनों खेलों में एक कमेंटेटर के रूप में प्रमुखता से उभरे और 2016 तक माइक के पीछे एक नियमित चेहरा भी थे, जब उन्हें जबड़े के कैंसर का पता चला था।

अरुण  अब कैंसर मुक्त हो चुके हैं और 13 साल के लंबे अंतराल के बाद बंगाल के रणजी ट्रॉफी फाइनल 2019-20 के लिए क्वालीफाई करने के पीछे एक मुख्य कारण रहा है। 

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन