दिल्ली कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को मानहानि मामले में नोटिस जारी किया

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को आपराधिक मानहानि मामले में नोटिस भेजा है। उन्हें 20 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है। यह नोटिस आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन द्वारा दायर की गई शिकायत के आधार पर जारी हुआ है। कोर्ट 20 दिसंबर को जैन और उनके दो गवाहों के बयान दर्ज करेगी।

क्या है मामला?

सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया है कि बांसुरी स्वराज ने 5 अक्टूबर 2023 को एक टेलीविजन चैनल पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। बांसुरी ने दावा किया था कि जैन के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई छापेमारी में 3 करोड़ रुपये, 1.8 किलो सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद हुए थे। जैन ने कहा कि बांसुरी ने उनका नाम बदनाम करने और राजनीतिक फायदा लेने के लिए यह झूठ फैलाया।

5 दिन पहले भेजा गया था सिविल मानहानि का नोटिस

बांसुरी स्वराज को 5 दिन पहले रोहिणी जिला कोर्ट से सिविल मानहानि का नोटिस भी भेजा गया था, जो सत्येंद्र जैन द्वारा दायर समान आरोप पर आधारित था।

बांसुरी स्वराज का परिचय

बांसुरी स्वराज, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। उन्होंने 15 साल वकालत की है और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर नई दिल्ली से चुनाव लड़ा और जीतीं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन