राजस्थान: तेज रफ्तार का कहर: धौलपुर में बस-टेम्पो हादसे ने 11 जिंदगीयां छीनीं

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया। बाड़ी इलाके के पास एक स्लीपर कोच बस ने टेम्पो को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि उसमें सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 5 मासूम बच्चे, 3 बच्चियां, 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इस घटना ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया, क्योंकि सभी मृतक एक ही परिवार के थे, जो रिश्तेदार के यहां भात कार्यक्रम से लौट रहे थे।

हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी, और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।

कैसे हुआ ये भयानक हादसा? पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुनीपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने सामने से आ रहे टेम्पो को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है। बस चालक नियंत्रण खो बैठा और यह भयावह टक्कर हो गई।

गांव में पसरा सन्नाटा धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया। हादसे की जांच अब भी जारी है, लेकिन इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन