पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत

कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोंग दरहा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक्टर की चपेट में आने से 8 वर्षीय आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया, और ट्रैक्टर में सवार लोग चीख-पुकार करने लगे।

कैसे हुआ हादसा?

आर्यन गांव के ही सरपंच प्रत्याशी मालिक राम के चुनाव प्रचार में शामिल था। प्रचार के लिए तीन ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। जब लोग प्रचार से लौट रहे थे, तभी आर्यन हादसे का शिकार हो गया।

परिजनों के मुताबिक, आर्यन ट्रैक्टर में बैठा हुआ था, लेकिन अचानक नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। ट्रैक्टर को सरपंच के बड़े भाई का नाबालिग बेटा चला रहा था। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों की मांग

आर्यन गांव के स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता उमाशंकर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सरपंच प्रत्याशी मालिक राम ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पुलिस जांच जारी

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, और संबंधित थाना को रिपोर्ट भेजी जाएगी। फिलहाल, पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन