PNB घोटाला: मेहुल चोकसी के बेटे रोहन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ऋण धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के 8 साल बाद बड़ा खुलासा किया है। ईडी ने पहली बार औपचारिक रूप से दावा किया है कि मेहुल चोकसी का बेटा रोहन चोकसी भी मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों में सक्रिय था।

ईडी ने यह दावा दिल्ली स्थित अपीलीय न्यायाधिकरण फॉर फॉरफिटेड प्रॉपर्टी (ATFP) के समक्ष अपनी लिखित दलीलों में किया है।

मुंबई की संपत्ति ट्रांसफर को लेकर विवाद

दरअसल, रोहन चोकसी की ओर से मुंबई की एक संपत्ति की कुर्की को चुनौती दी गई थी। इसके जवाब में ईडी की कानूनी टीम ने ट्रिब्यूनल को बताया कि मुंबई के वॉकश्वर रोड स्थित एक फ्लैट वर्ष 2013 में जानबूझकर रोहन चोकसी के नाम ट्रांसफर किया गया था।

ईडी का आरोप है कि यह कदम भविष्य की कार्रवाई और संपत्ति कुर्की से बचने की पूर्व नियोजित रणनीति का हिस्सा था, क्योंकि उस समय मेहुल चोकसी के कारोबारी लेन-देन पर सवाल उठने लगे थे।

ईडी ने क्या-क्या किया दावा?

प्रवर्तन निदेशालय ने ट्रिब्यूनल को बताया कि रोहन चोकसी के पास लस्टर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में 99.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसमें मेहुल चोकसी स्वयं निदेशक है।

जांच में सामने आया कि इस कंपनी का इस्तेमाल विदेशों में धन भेजने (हवाला/मनी लॉन्ड्रिंग) के लिए किया गया।

विदेशी कंपनियों के जरिए पैसे ट्रांसफर

ईडी के अनुसार, एशियन डायमंड एंड ज्वैलरी FZE से सिंगापुर स्थित मर्लिन लग्जरी ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड को 127,500 अमेरिकी डॉलर (लगभग 81.6 लाख रुपये) ट्रांसफर किए गए थे।

एजेंसी का दावा है कि यह राशि अपराध की आय (Proceeds of Crime) थी, जिसे सीधे विदेशी कंपनियों के जरिए भेजा गया।

मर्लिन लग्जरी ग्रुप भी मेहुल चोकसी के नियंत्रण में

ईडी ने यह भी कहा कि सिंगापुर स्थित मर्लिन लग्जरी ग्रुप वास्तव में मेहुल चोकसी के नियंत्रण में थी और इसका संचालन लस्टर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा था।

चूंकि रोहन चोकसी के पास कंपनी में 99.99% हिस्सेदारी है, इसलिए वह संपत्तियों की कुर्की से बच नहीं सकते।

मनी लॉन्ड्रिंग में सक्रिय भूमिका का आरोप

जांच एजेंसी का तर्क है कि रिकॉर्ड में मौजूद तथ्यों से साफ है कि रोहन चोकसी अपने पिता के साथ मिलकर मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में सक्रिय रूप से शामिल था। इसी आधार पर ईडी ने रोहन से जुड़ी संपत्तियों की जब्ती को उचित ठहराया है।

अब तक आरोपी नहीं बनाया गया

हालांकि, ईडी की दलीलों के बावजूद रोहन चोकसी का नाम न तो किसी FIR में दर्ज है और न ही CBI या ED द्वारा दर्ज किसी भी PMLA केस में उन्हें औपचारिक आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन